जल, जंगल और जमीन की रक्षार्थ संकल्प लेना चाहिए: मनीष जायसवाल

रविन्द्र कुमार


हज़ारीबाग: झारखंडी प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर स्थानीय आदिवासी छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने नगाड़े व मांदर पर जमकर थाप लगाये और अदिवासी नृत्य का भी थिरकते हुए खुब आनंद उठाया। कार्यक्रम में उपस्थित आदिवासी समाज के लोगों ने सखुवा फ़ुल देकर और अबिर- गुलाल लगाकर अनोखे अंदाज में पारंपरिक तरिके से उनका भव्य स्वागत किया।

विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि आदिवासी प्रकृति के सबसे बड़े संरक्षक हैं। वे आज भी प्रकृति के करीब हैं जितना पहले थे। प्रकृति के संरक्षण और उसका सम्मान करने का संदेश देने वाले पर्व सरहुल से वर्तमान समय में हम सब को प्रेरणा लेकर जल, जंगल और जमीन की रक्षार्थ संकल्प लेना चाहिए। ताकी झारखंड की अस्मिता का सम्मान समस्त विश्व में विख्यात रहे।

देखें वीडियो…

कार्यक्रम के बाद विधायक हज़ारीबाग जिला सरना आदिवासी समिति द्वारा बस स्टैंड मैदान में आयोजित भव्य सरहुल समारोह में सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए और लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर सरहुल का झुमर नाचे। यहाँ सरहुल पर प्रकृति पुजन में भी शामिल हुए और लोगों से प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील किये। विधायक श्री जायसवाल का प्रकृति के प्रतिक सखुवा फ़ुल और हरा अबीर का तिलक लगाकर पारम्परिक तरिके से स्वागत किया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More