रामनवमी को लेकर मुखिया ने चलाया सफाई अभियान

रघुनंदन मेहता


द्वारपहरी(गिरिडीह): द्वारपहरी में आयोजित नो दिवसीय चैत नवरात्रा पुजा में साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए पडरमनियां पंचायत के मुखिया कैलाश प्रसाद मंडल व पुजा समिति के अध्यक्ष छोटू साव के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। द्वारपहरी सार्वजनिक दुर्गा मंदीर से सफाई अभियान निकालकर यूवायों की टोली द्वारा विभिन्न गलियों को झाड़ू लगाकर सफाई किया।


मौके पर मुखिया मंडल ने ग्रामीणों व व्यवसाइयों से अपील करते हुए कहा कि पुजा को ध्यान में रखते हुए कोई भी अपना घर का कचरा व गंदा पानी का बहाव सड़कों पर न फैंके, किसी भी तरह की पुजा के लिए साफ-सफाई रखना बहुत ही जरूरत है।


जिस तरह रामनवमी पुजा को लेकर आप ग्रामीण अपने घरों की सफाई करते हैं उसी तरह अपने घरों के सामने भी स्वच्छ रखें। यही नहीं आपलोग अगर हर समय अपने घरों के आस-पास स्वच्छ रखते हैं तो कई तरह की भयानक बिमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है।

वहीं पुजा समिती के अध्यक्ष ने कहा कि वैदिक मंत्रोचारण कर आज कलश स्थापना कर लगातार नौ दिनों तक पुजा अर्चना किया जाएगा। नवमी व दशमीं को भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा।

भक्तों के मनोरंजन के लिए नवमी के दिन समाजिक नाटक का मंचन किया जाएगा व दशमी को भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। मौके पर सफाई अभियान में पंसस सिराज अंसारी, सांसद प्रतिनिधि जय प्रकाश साहू, नरेन्द्र गांडेय, परशुराम पंडीत, गिरधारी मंडल समेत गांव के दर्जनों यूवायों शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More