मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सभी मतदान केंद्र ठीक मिले

राजेश कु मेहता
डोमचांच(कोडरमा): नगर पंचायत क्षेत्र में पहली बार हो रहे नगर निकाय के आगामी चुनाव को लेकर कोडरमा अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार बर्दियार, डोमचांच अंचलाधिकारी नाजिया अफरोज और डोमचांच थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 14 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। मतदान केंद्रों के निरीक्षण में सभी मतदान केंद्र ठीक पाए गए।
मतदान केंद्रों में पेयजल शौचालय सहित आने-जाने की भी सुविधा ठीक पाई गई। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में अधिक मतदाता होने के कारण उस मतदान केंद्र को वहां एक अतिरिक्त बूथ बनाने का निर्णय लिया गया।
वार्ड नम्बर 7 में एक अतिरिक्त बूथ बढ़ाने से नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 15 बूथ मतदान के लिए होंगे। वही नगर पंचायत क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने कहां की जिला प्रशासन के द्वारा वार्ड नंबर 6 का मतदान केंद्र डोमचांच उत्तरी पंचायत का पुराना पंचायत भवन में बनाया गया है, उस भवन में ना तो पेयजल की व्यवस्था है और ना ही शौचालय है साथ ही भवन काफी दिनों पहले बना रहने के कारण जर्जर अवस्था में भी है जिससे उस भवन में मतदान केंद्र बनाए जाने से वहां मतदानकर्मियों के साथ ही साथ मतदाताओं को भी पेयजल एवं शौचालय से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने बताया कि डोमचांच उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित अंबेडकर मोहल्ला में बना सरकारी स्कूल में मतदान केंद्र बनाया जाए पूर्व के भी चुनाव में उस भवन को मतदान केंद्र के लिए बनाया गया था। जहां कोई प्रकार की व्यवस्था नहीं है उस भवन में मतदान केंद्र बनाया गया है जिसको लेकर लोगों को
परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मामले को लेकर कोडरमा अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार बर्दियार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर छह के मतदान केंद्र को के विषय में वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा। साथ ही मतदान केंद्र को सुविधा नहीं रहने के कारण बदला भी जा सकता है। मौके पर डोमचांच जीपीएस सहदेव यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।




