धमकी के खिलाफ आजसू ने निकाला प्रतिवाद मार्च

मो इक़बाल


खरगडीहा(गिरिडीह): सुरंजन सिंह होश में आओ, जनवितरण में माफियागिरी नहीं चलेगी, धमकी से नहीं दबेगी आजसू की आवाज़ सरीखे नारों से सोमवार को गुंजा जमुआ का चौक-चौराहा। पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष शंकर यादव को मिली धमकी के खिलाफ जमुआ आजसू समिति ने सोमवार को एक प्रतिवाद मार्च निकाला और जमुआ चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ जमुआ के चौक-चौराहों में कथित जनवितरण माफिया सुरंजन सिंह के खिलाफ नारे लगाए गए और प्रशासन से उस पर कार्रवाई की मांग की गई। आजसू के झंडे, बैनर के साथ मार्च करने के पश्चात लोगों ने जमुआ चौक पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया। कहा कल तक साइकिल में घूमने वाला जनवितरण के माफिया सुरंजन सिंह के पास आज करोड़ो, अरबों की संपत्ति आखिर कहां से आई इसकी जांच होनी चाहिए।

कल तक खुद एक मोटर साइकिल के लिए तरसता यह जनवितरण दुकानदार आज कई शराब दुकानों, क्रेशरों, खदानों, मोटरसाइकिल शो रूम, ट्रेक्टर शो रूम और बड़े शहरों में कई फ्लैटों, सैकड़ों एकड़ जमीनों का मालिक आखिर कैसे बन बैठा?

जमुआ आजसू इसकी जांच की मांग करती है कि आखिर इतनी अकूत सम्पति इसके पास कहां से आई। बताया सभी को पता है कि गरीबों को मिलने वाले जनवितरण के अनाज और केरोसिन का यह धड़ल्ले से कालाबाजारी करता है लेकिन प्रसाशन के कुछ लोग इससे कमीशन खाकर इसको बचाते रहता है। इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने पर उल्टी धमकी मिलती है। आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष शंकर यादव ने बताया कि

जब मैंने प्रशिक्षु आईएएस मेघा भारद्वाज को सुरंजन सिंह की संपत्ति की जांच को लेकर आवेदन दिया तो मुझे लगातार धमकी दी जा रही है। सुरंजन सिंह हमें लगातार फोन पर देख लेने और फरिया लेने की धमकी दे रहा है।

मैं इस सम्बंध में जमुआ थाने में सन्नाह भी करवा चुका हूँ। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे दबंग और असामाजिक बिचौलिए को शीघ्र हिरासत में ले इसकी सम्पत्ति की जांच करे।

गौरतलब हो कि जमुआ जनवितरण में माफियागिरी और कालाबाजारी का हमेशा से बोलबाला रहा है। यहां पर जनवितरण के बिचौलिओं की चांदी रही है। अधिकारियों और बिचौलिओं के गठजोड़ से यहां जनवितरण के अनाज और केरोसिन को पड़ोसी बिहार और बंगाल के क्षेत्रों में धड़ल्ले से खपाया जाता है। ख़बर है कि बिचौलिए और पदाधिकारी के इस नापाक गठबंधन को तोड़ने का साहस यदि कोई जनवितरण दुकानदार या कोई अन्य करता है तो उसे पदाधिकारियों की मिलीभगत से लगातार परेशान किया जाता है। उसे कई फ़र्ज़ी मामले, मुकदमे में फंसा दिया जाता है। यही कारण है कि लोग मुँह खोलने से डरते हैं।

नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता आजसू के जिला समिति सदस्य अजय द्विवेदी और संचालन आजसू के सम्पूर्णानन्द प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में आजसू के मंजूर अंसारी, दिलमोहम्मद अंसारी, नकुल पासवान, सुलेमान अंसारी, लक्ष्मी देवी, मिनाक्षी देवी, निर्मला देवी, अंजू देवी, शुभा देवी, विश्वनाथ दुबे, लक्ष्मण यादव, खोसी दास, बिलटू राम, कार्तिक दास, राजेश दास, उमेश दास, सरयू दास, मोहन दास, किशुन दास, बलदेव यादव, बाजी दास, द्वारिका दास, अकलु दास, कार्तिक यादव, धीरज सिन्हा, सुरेन्द्र राणा, सारो देवी, कैली देवी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More