बैंक ने अपनाया गांधीगिरी, कर्जदार के दर पहुंचे

आसिफ अंसारी


सरिया(गिरिडीह): सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया सरिया के अधिकारी और कर्मचारियों ने एक ऋणधारक के घर गांधीगिरी दिखाकर ऋण अदायगी की अपील की। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे गिरिडीह जिला के अग्रणी ऋण प्रबंधक नितेश कुमार ने बताया कि चन्द्रमारणी गांव निवासी श्याम सुंदर गुप्ता द्वारा उक्त शाखा से वर्षों पूर्व शिक्षा ऋण लिया गया था।

बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद ऋणधारक ने ऋण चुकाने संबंधित संज्ञान नहीं लिया। मजबूर होकर सोमवार को शाम लगभग 4 बजे बैंक ऑफ इंडिया सरिया शाखा के प्रबंधक संतोष कुमार कांत, आदित्य कुमार, नीलिमा सिन्हा, शारदा कुमारी, सुनील पांडेय, शशि प्रकाश साहू, राजेश वर्मा, केपी कुश समेत कई अधिकारी व कर्मचारी ऋण धारक श्याम सुंदर गुप्ता के आवास पर पहुंचे और शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर ऋण चुकता करने की अपील की।

इस संबंध में जिला अग्रणी ऋण प्रबंधक नितेश कुमार ने बताया कि सरिया क्षेत्र में कई ऐसे ऋणधारक हैं जो ऋण की अदायगी नहीं कर रहे हैं। इसी प्रकार का आंदोलन चला कर ऋण वापसी की अपील की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More