होली को लेकर शांतिसमिति की बैठक संपन्न

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): होली को लेकर सरिया थाना में शांति समिति की बैठक गुरुवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी सुनीता कुमारी और संचालन थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान ने किया। बैठक में सभी संप्रदाय के लोग उपस्थित हुए त्यौहार के मद्देनजर बैठक में अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।

त्यौहार को देखते हुए शराब बिक्री व अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं सुखी होली मनाने का आग्रह प्रशासन की ओर से किया गया ताकि किसी प्रकार का हुड़दंग ना हो सके। वहीं हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों विशेष ध्यान देने की बात कही।

मौके पर सअनि ज्ञानेंद्र शर्मा, उप प्रमुख रामदेव यादव, मोहम्मद इकबाल, त्रिभुवन मण्डल, धनेश्वर पासवान, विनोद यादव, मुरारी पांडेय, जलालुद्दीन अंसारी, मनोहर लाल यादव, नरेश मंडल, सोनू पांडेय, राजीव कुमार सिंह, भीमसेन चौधरी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More