1932 के आधार पर स्थानीय नीति बने: त्रिभुवन मंडल

आसिफ
सरिया(गिरिडीह): झामुमो के 45 वें स्थापना दिवस को लेकर सरिया प्रखंड कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पांडेय और संचालन अशोक मंडल ने किया। वहीं मौके पर उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार स्थानीय नीति लागू कर यहां के बेरोजगारों को तंग तबाह कर रही है। वहीं 1985 कट ऑफ डेट लागू कर अन्य राज्यों के लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। वहीं भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों को बेदखल करने की साजिश कर रही है जिसे झामुमो कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
उक्त प्रस्ताव की निंदा करते हुए मुख्य अतिथि श्री मंडल ने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार झारखंड को दो भागों में बांटने का काम कर रही है 11 जिले और बाकी के 13 जिले में अलग-अलग स्थानीय नीति लागू कर रही है जिससे उनकी इस नीति की मंशा साफ झलकती है। श्री मंडल ने कहा कि 1932 के आधार पर स्थानीय नीति बने। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि आगामी 4 मार्च को गिरिडीह में आहूत स्थापना दिवस में सरिया से अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे इसके लिए दीवार लेखन झंडा बैनर लगाने का निर्णय लिया गया।
वहीं किसानों को जागरुक करने हेतु मोटरसाइकिल रैली भी निकालने पर सहमति बनी।
मौके पर प्रखंड सचिव काजिम अंसारी, मोती मंडल, सिकंदर अंसारी, लक्ष्मण मंडल, काशी मण्डल,केदार दास, नंदलाल राम, बसंत मोदी, विकास मंडल, रवि यादव, ओमप्रकाश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


