एक पंचायत में हो कुदरती खेती, तो पूरा प्रखंड हो जाये आदर्श: डॉ राय

गिरिडीह: जैविक कृषि मेला का आयोजन बनवासी विकास आश्रम द्वारा बगोदर में किया गया। सांसद डॉ रविन्द्र राय, विधायक नागेन्द्र महतो सहित कई गणमान्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में अड़वारा, जमुनियां आदि कई गाँव के कृषकों ने हिस्सा लिया। कृषकों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाएं गए हैं। जो आकर्षक का केंद्र रहा। स्टॉल में लौकी, मूली, गाजर, धनियां, अरहर, बेल, अचार, मोरब्बा, हल्दी, महुआ का लड्डूू , केचुआ खाद, जैविक खाद आदि लगाए गए हैं। कृषकों को इनाम भी दिया गया। ईनाम में दवा छिड़कने का मशीन, खुरपी, कुदाल, पम्प मशीन, झरना आदि दिया गया।

एक पंचायत में हो कुदरती खेती, तो पूरा प्रखंड हो जाये आदर्श
सांसद ने कहा कि अगर एक भी पंचायत कुदरती खेती करने लगेंगे तो पूरा प्रखण्ड में आदर्श होगा। ज्यादा से ज्यादा लोग इसको अपनाएं। विधायक नागेन्द्र महतो ने सभी को केचुआ खाद बनाने की बात कही। इसके लिए गौ पालन करने तथा गोबर और गौ मूत्र का संरक्षण कर अपने खेती के पैदवार को बढ़ाने की बात कही। नारी सम्मान सुरक्षा सम्मान सुरक्षा समिति व महिला पतंजलि सदस्य पुष्पा शक्ति ने कहा कि जैविक खेती कर अपने परिवार को रोग मुक्त करें। हमारा देश कृषि प्रधान देश है, और कृषक देश का अन्न देवता है। इनके अलावे सरिया प्रमुख राम पति प्रसाद बर्मा, ओम प्रकाश महतो, भागीरथी देवी, शम्भू प्रसाद आदि ने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में बनवासी विकास आश्रम के अलावे बी पी वाय पी लातेहार, अभिव्यक्ति फाउंडेशन, गिरिडीह आदि संस्था के द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।

कार्यक्रम में वनवासी विकास आश्रम के सचिव सुरेश कुमार शक्ति के द्वारा मंच संचालन किया गया। प्रथम पुरस्कार निर्मल महतो, दुतीय जेठू सिंह, तृतीय फूलिया देवी को दिया गया।

मौके पर रंजीत कुमार, रविरंजन कुमार, पवन कुमार, नेहा कुमारी, विकाश कुमार, आशा, हुलसी देवी, टुकमान महतो, विनीता हेम्ब्रम, यसोदा देवी आदि काफी सख्यां में लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More