ज़िद और अल्टीमेटम के बिना शिक्षा विभाग नहीं करता काम, होते हैं छात्र परेशान

ज्योति चौहान


रांची: झारखण्ड की शिक्षा प्रणाली पर NSUI ने हमेशा सवाल खड़े किये है। आज भी कुछ ऐसा ही ज़िद लेकर NSUI के सदस्य शिक्षा मंत्री के आवास पर डेट रहे। मंत्री आवास घेराव के दौरान NSUI झारखंड प्रदेश कमिटी झारखंड के सभी डिप्लोमा कॉलेज के छात्रों ने अपनी मांग और सरकार की नीति पर सवाल खड़े किये। झारखंड के सभी कॉलेजेस के छात्र प्रतिनिधि ने मंत्री नीरा यादव से मिलने का समय लिया था।लेकिन वहां पहुँचने पर पता चला कि मंत्रीजी बाहर है। आवास पर मंत्री के नही होने के कारण गुस्सा और भी ज्यादा आ गया। छात्रों ने जमकर नारे बाजी की। और घंटो धरने पर बैठे रहे।

उड़ कर आ जाये: मंत्री
घंटे भर के बाद मंत्री नीरा यादव ने छात्रों से बात की, फ़ोन पर बात हुई, तो बोला हम उड़ के थोड़ी आ जायँगे, हम रांची में नई है।

PA से हुई वार्तालाप
मंत्री से बाद होने के बाद pa ने SBTE के सेक्रेटरी को फ़ोन किया एवं फटकार लगाई । वहां से मंत्री के PA के साथ सभी लोग SBTE नामकुम पहुन्चे। 5 सूत्री मांगो के लिए सेक्रेटरी के केबिन का घेराव किया।

1- सत्र 2015-18 के सभी छात्रों को 5th सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने एवं परीक्षा देने की अनुमति दी जाए।।
2- सत्र 2015-18 के 2nd सेमेस्टर की विशेष परीक्षा ली जाए।
3- FCO सिस्टम को तुरंत हटा दिया जाए, लागू हो भी तो नए सेशन से।
4- VMIT कॉलेज की बढ़ी हुई फीस जो बीच के सत्र में लागू हुवा है। उसे अविलंब रोका जाए।
5- परीक्षा केंद्र को होम सेंटर किया जाए।
सभी मांगो को लेकर सेक्रेटरी ने तुरंत करवाई करने का निर्देश दिया। 3 दिन के अंदर बोर्ड की मीटिंग में सभी मांगो को रखने का आशवासन दिया। कहा कि सभी मांगो को छात्रहित में देखते हुए जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

NSUI ने 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया
जल्द सभी मांगो को पूरा नही किया गया तो NSUI चरणबद्ध आंदोलन करेगी। मौके पर इंदरजीत सिंह, शारिक अहमद, अनिकेत राज, आरुषि वंदना, ओम प्रकाश मिश्रा, शुभम सिंह,अभिजीत सिंह, प्रणव सिंह, प्रताप शेखर, मोहमद आमिर, विशाल गोश्वामी, ज़ैद अहमद, अब्दुल राबनावज़, मंजीत, रवि राज, सुमित, ब्रजेश कुमार,रूपेह मेहता, अनुज कुमार, तुषार शेखर, रितेश, ताबिश, शुभम, मिंटू, बजरंग आदि मौजूद थे। शिवम सिंह धनबाद कॉलेज अध्यक्ष भी मौके पर उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More