विभागों से कन्वर्जन करवाकर पंचायत का विकास होगा: मेघा

मो.ईकबाल


खरगडीहा(गिरिडीह): प्रशिक्षु आईएएस सह जमुआ के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघा भारद्वाज द्वारा लिए गए गोद आदर्श पंचायत सचिवालय बेहराबाद में बैठक की गई। बैठक में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य व सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में पंचायत को आदर्श बनाने के लिए रूप रेखा तैयार किया गया। वहीं उपस्थित वार्ड सदस्यों एवं आम ग्रामीणों से पंचायत के मूलभूत समस्याओं से अवगत हुईं।

प्रशिक्षु आईएएस ने कहा की यहां मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, सिचाई, पहुंच पथ आदि समस्या लोगों से छन कर सामने आया।

उन्होंने कहा कि अलग अलग विभागों से कन्वर्जन करवाकर पंचायत का विकास करवाया जाएगा। कहा कि स्वास्थ्य की समस्या यहां ज्यादा दिखी, इसके लिए हमने प्रत्येक माह के प्रथम और अंतिम शनिवार को चिकित्सक अनिवार्य रूप से बैठेंगे। उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस वालो को भी बुलाया हूँ। इसके माध्यम से पंचायत में सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। जिससे पंचायत की महिलाएं घर बैठे काम कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण के सकें। कहा कि उक्त पंचायत में हमलोगों ने तीन चार बड़े प्रोजेक्ट बनाया हूँ, उसे भी अविलंब अमलीजामा पहनाया जायेगा। बैठक में उपस्थित वैसे शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से कहा कि अगर स्थानीय स्कूलों में समय देकर बच्चों को शिक्षा देना चाहतें हैं तो तो शिक्षा दे सकतें है उसके लिए मुखिया द्वारा प्रोत्साहन राशि के तौर पर अपने स्तर से वहन करेंगे। जिसमे एक महिला सहित दो पुरुष अपने से समय देने को राजी हुए। बैठक में उपस्थित सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने कार्यो एवं दायित्वों का निर्वहन सही से करते हुए पंचायत का विकास करें अन्यथा कार्यवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि एवं आम ग्रामीणों में पंचायत को आदर्श बनाने के लिए सभी सजग दिखे एवं पदाधिकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को भी तैयार दिखे।

बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी मनोज झा, मुखीया जागो देवी, पंसस हिरा देवी, मुखीया प्रतिनिधि नंद किशोर यादव, शंकर मोदी, चेतलाल रविदास, अनिल रविदास, रूबी कुमारी, राजेश यादव, उमेश यादव, मनोज यादव,सहित सभी वार्डसदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक सहित सभी विभागों के कर्मी एवं आम ग्रामीण मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More