Sahibganj News: भाजपा के यूपी सह-प्रभारी बने डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा, जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

साहिबगंज: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है, जबकि झारखंड के राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा और राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा समेत चार नेताओं को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने की खबर के बाद साहिबगंज जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने दोनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गौतम यादव ने अपने बधाई संदेश में कहा कि डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को संगठनात्मक कार्यों का अनुभव है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी से साहिबगंज के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

भाजपा की ओर से जारी नियुक्ति सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े प्रभारी होंगे। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा सह-प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

पार्टी की ओर से यह संगठनात्मक फेरबदल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले किया गया है। नई नियुक्तियों के तहत विभिन्न राज्यों में प्रभारी और सह-प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रामानंद साह, सागर मंडल, राजेश मंडल, गरिमा साह, गणेश प्रसाद तिवारी, बजरंगी प्रसाद यादव, अब्दुल्ला अंसारी, ऊषा भारती सहित कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More