देवघर: बाबा मंदिर के सरदार पंडा और आदित्य वाहिनी पीठ परिषद गोवर्धन मठ पूरी उड़ीसा के बिहार- झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश व्यास द्वारा पूरे भारत वर्ष में सनातन धर्म की एक अनोखा मिशाल पेश करने जा रहे हैं।
हर गांव हर घर में बाबा बैद्यनाथ रूपी रुद्राक्ष देकर सनातन धर्म की जागरूकता फैलायेंगे। वहीं महाराज ओमप्रकाश व्यास की माने तो बाबा बैद्यनाथ, जो कामना लिंग के साथ- साथ हृदया पीठ भी हैं और पूरे भारत वर्ष में सनातन धर्म की संस्कृति के लिए सरदार पंडा के सानिध्य में यह कदम उठाए गए हैं।
जो भारत के हर एक गांव में एक- एक घर में सनातन धर्म की स्थापना ओर सनातन धर्मावलंबी हम कैसे हैं इसके लिए साक्षात बाबा बैद्यनाथ के स्वरूप में रुद्राक्ष प्रतिष्टित की जायेगी।
वहीं सरदार पंडा की माने तो महाराज ओमप्रकाश व्यास की ख़्याल को ध्यान में रखते हुए की जो भी श्रद्धालु शिव के दरबार में नहीं आ सकते हैं वैसे श्रद्धालु अपने घरों में शिवरूपी रुद्राक्ष स्थापित कर पूण्य के भागी बने। जगत कल्याण सनातनधर्म के लिए बीड़ा उठाया है, जिसकी मैं बाबा बैद्यनाथ से कामना करता हूँ।
समृद्ध झारखण्ड के लिए देवघर से सुनील कुमार की रिपोर्ट…