हमलोग किसी भी हद तक जा सकते हैं…

बगोदर : समान काम, समान वेतन व पारा शिक्षको की रिहाई की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से विधायक नागेंद्र महतो के आवास खेतको में डटे रहे। वहीं लगातार अपनी मांगों को लेकर हर दिन की तरह जिले के बगोदर, सरिया, डुमरी व हज़ारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखण्ड के पारा शिक्षक सुबह दस बजे से विधायक आवास पर डेरा व घेरा डाले हुए हैं।
पारा शिक्षकों का आंदोलन का रूप गहराते चला जा रहा है। साथ ही पारा शिक्षक भी अपनी मांग को शांतिपूर्ण तरीके से जुटे हैं। पारा शिक्षकों का कहना है कि समय रहते सरकार हमारी मांग नहीं मानी, तो हम किसी भी हद तक जा सकते हैं।
आपको बता दें कि मध्यान भोजन बना रहे रसोईया और संयोजीका का भी समर्थन मिल रहा है। ओर वे लोग भी अब हड़ताल में उतरने को तैयारी कर रहे हैं। वहीं हड़ताल पूर्ण रूप से सफल है। आंदोलन और धरना प्रदर्शन घेरा डालो- डेरा डालो कार्यक्रम अनिश्चितकालीन चलता रहेगा। कार्यक्रम में सरिया प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार मंडल ने किया।
मौके पर अध्यक्ष सुधीर महतो, प्रखंड सचिव रंजीत टाइगर, प्रखंड उपाध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद महतो, किरण वर्मा, अमृत महतो, कुलदीप यादव, प्रकाश मंडल, कपिल देव सिंह, राजेंद्र महतो, सुनील सिंह, रामजी मरांडी, कंचन वर्मा, शंभू मंडल, मनु रविदास, रविंद्र मंडल सहित सैकड़ों पारा शिक्षक उपस्थित थे।
समृद्ध झारखण्ड के लिए बगोदर से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट…


