एमिटी विश्वविद्यालय ने झारखंड में किया फ्रेशर्स डे का शानदार आगाज

रांची: एमिटी विश्वविद्यालय झारखंड ने नए सत्र में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए शानदार फ्रेशर डे का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत एमिटी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, उप कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमन कुमार झा, निदेशक डॉ. ए के पांडेय सहित कई शिक्षकगण की उपस्थिति में हुई।

श्री गुप्ता ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं कुलपति डॉ. रमन कुमार झा ने कहा कि एमिटी परिवार पूरे विश्व का सबसे बड़ा परिवार है जहां सबको अपना भविष्य सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। रैंप वॉक एंव नृत्य में छात्रों के अद्भुत प्रतिभा देखने को मिली। कार्यक्रम को सफल बनाने में एमिटी परिवार का अहम योगदान रहा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More