रोटरी क्लब भुरकुंडा के अध्यक्ष बने विजय कुमार

भुरकुंडा(रामगढ़): रोटरी क्लब की बैठक भुरकुंडा में आहूत की गयी। जिसमें सर्व सम्मति से 2019- 20 के लिये अध्यक्ष विजय कुमार व सचिव भूपेन्दर सिंह सैनी को चुना गया।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष व सचिव प्रवीण शर्मा द्वारा अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को रखा गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने निष्ठा के साथ अपने दायित्वों व जिम्मेदारी के लिए समाज के हर क्षेत्र में परोपकार व जागरूकता के लिए शपथ लिया।

नये सत्र के चुनाव के साथ ही मौजूदा सदस्यों क्रमशः रोटरियन प्रवीण शर्मा, आर पी राणा, अशोक शर्मा, विनय कुमार, नरेन्द्र सिंह, मुख्तार कौर ने नये जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। मौके पर दर्जनों लोग शामिल थे।

समृद्ध झारखण्ड के लिए रामगढ़ से रॉकी अग्रवाल की रिपोर्ट…

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More