विधायक ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

चाईबासा: जिले के नोवामुण्डी प्रखंड़ के पोखरपी पंचायत के सिलदौरी गांव में वर्षो से तिरिल से कुम्बा चौक तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
इस सड़क का निर्माण कार्य पुरा होते ही गांव के बच्चें पक्की सड़क के माध्यम से जहां स्कुल पहुंचेगें वहीं क्षेत्र के किसान भी बाजार तक पहुंच पायेगें। उक्त सड़क का निर्माण कार्य डीएमएफटी फण्ड से होगी तथा लघु सिचाई विभाग के देखरेख में संवेदक जोगेश्वर महतो द्वारा किया जाना है।
वहीं ग्रामीणों की सुविधा के लिए किया गया मांग को उपायुक्त अरवा राजकमल ने भी जायज देखते हुए डीएमएफटी फण्ड से बनाने की सहमति दी। श्री राजकमल का भी प्रयास सराहनीय है।
प्रखण्ड नोवामुन्डी के ग्राम सेलदौरी में तिरिल चौक से कुम्बा चौक तक 3500 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण का शिलान्यास स्थानीय विधायक गीता कोड़ा के कर कमलों से संपन्न हुआ।
विधायक गीता कोड़ा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जी का सोच रहा है कि सड़कों के बनने से गांव के विकास में गति मिलती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सड़कों का निर्माण में भी ध्यान देने की जरूरत है।
मैं क्षेत्र में काम करने के लिए आई हूँ आप लोग उससे पूरा काम करवायें। क्षेत्र के विकास को गति देने का काम अकेले जनप्रतिनिधि का नहीं है। बल्कि जागरुक लोगों को भी आगे आने कि जरूरत है।
क्षेत्र के समस्याओं को सामने लाने की जरूरत है। बताने की जरूरत है और लोगों से 30 नवंबर को नोवामुन्डी बिजली विभाग कार्यालय का घेराव में भारी संख्या में आने कि अपील की, कहा बिजली विभाग जनता कि समस्याओं पर आंख बंद कर सोई है। उसे जगाने की जरूरत है।
समाज युवा महासभा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह प्रभारी मुन्डा भूषण लागुरी ने सेलदौरी में विधायक गीता कोड़ा द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी देते हुए कहा की गीता कोड़ा के द्वारा किये गये विभिन्न विकास कार्य क्रमशः गांव में पेयजल व्यवस्था, पूर्व में भी 2200 फीट पीसीसी सड़क, सरकारी तालाब की मरम्मती कि अनुशंसा और अब गांव में 3500 फीट पीसीसी सड़क निर्माण, इससे गांववासियों को काफी फायदा होगा।
कार्यक्रम में पोखरपी पंचायत के मुखिया कृष्णा लागुरी, अमरनाथ लागुरी ने भी संबोधित किया। पूर्व मुखिया सरस्वती कुई, रुपा लागुरी, टिनू गोप, दर्शन महतो, जगदीश लागुरी, मधुकम लागुरी, कुमुद लागुरी, मंजीत प्रधान, आमोद विशाल, पुरती साव, मनोरंजन लागुरी, सुकदेव महतो, मंगल कोड़ा, अभिजीत दास, बसंत गोप, अमित गोप, आफताब आलम, मोरनसिंह लागुरी सहित दर्जनों संख्या में लोग उपस्थित थे।
समृद्ध झारखण्ड के लिए चाईबासा से संतोष वर्मा की रिपोर्ट…




