कांग्रेसियों ने फूंका रघुवर दास का पुतला

आर्यन श्रीवास्तव

डोमचांच: राज्य स्थापना दिवस पर अपनी मांगो को लेकर विरोध जता रहे पारा शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज तथा मीडीया कर्मियों पर हमले के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डोमचांच टैक्सी स्टैंड पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के नगर अध्यक्ष विकास सिन्हा ने किया। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष पिंकू सहाय, युवा जिला अध्यक्ष मो.आमिर व प्रखण्ड अध्यक्ष लीलावती मेहता मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

लीलावती मेहता ने कहा कि निर्दोष पारा शिक्षकों एवं पत्रकारों पर किए गए लाठीचार्ज लोकतंत्र का हनन है। राज्य के लिए यह दुर्भाग्य की बात है कि शिक्षा की नींव रखने वाले शिक्षकों एवं समाज के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों पर भी पर लाठीचार्ज किया गया। वर्तमान सरकार बहुमत के मद में अंधी हो चुकी है।

मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष अजीत शर्मा, नगर अध्यक्ष विकास सिन्हा, झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, भागीरथ पासवान, युवा नगर अध्यक्ष झुमरीतिलैया सऊद खान, सरोज मेहता, दीन दयाल प्रसाद, महाप्रसाद गोस्वामी रामलाल पासवान, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, आशीष मेहता, जाकिर हुसैन, संतोष राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More