पायोनियर ग्राफिक्स साइबर कैफे में पड़ा RPF व CIB टीम का छापा, दो गिरफ्तार

संतोष वर्मा
चाईबासा: जिले के सदर थाना क्षेत्र में पायोनियर ग्राफिक्स साइबर कैफे में अवैध रूप से चल रही रेल आरक्षण टिकट का कारोबार की सुचना को लेकर स्थानीय थाना के सहयोग लेकर रेलवे सुरक्षा बल व सीआईबी की टीम ने छापेमारी किया।
करीब तीन घंटे तक चली छापेमारी में छापामारी दल ने अवैध रूप से बनाये रेल आरक्षण टिकट और पुरानी टिकट काफी मात्रा में बरामद किया। साथ ही एक कंप्यूटर सिस्टम एसआईबी के टीम के द्वारा जब्त किया गया।
[URIS id=4465]
मौके पर आरपीएफ पुलिस ने पायोनियर ग्राफिक्स साइबर कैफे से मनिष कुमार और सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर ले गई। छापेमारी को लेकर जिले के साईवर कैफे संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
इस संबध में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारीक सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ के सीआईबी को गुप्त सुचना मिली थी कि चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के पायोनियर ग्राफिक्स साइबर कैफे में अवैध रूप से रेलवे का आरक्षण टिकट बेचने का कारोबार चल रही है।
इसी सूचना के आलोक में मंगलवार को चक्रधरपुर रेल मंडल से आये सीआईबी की टीम और रेलवे सुरक्षा बल चाईबासा के साथ संयुक्त रूप से उक्त छापामारी किया गया।
बताया गया की अवैध रूप से रेलवे टिकट बिक्री करने के आरोप में आरपीएफ थाना चाईबासा में रेलवे अधिनियम 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही दो लोगों को कैफे से गिरफ्तार किया गया। जबकी तीन के विरूद्व मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार लोगों से पुछ ताछ की जा रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी:
संबंध में सीआईबी इंस्पेक्टर एस के तिवारी ने बताया की चाईबासा सदर थाना क्षेत्र में संचालित पायोनियर ग्राफिक्स साइबर कैफे में सीआईबी व आरपीएफ चाईबासा थाना के द्वारा संयुक्त रुप से अवैध टिकट का कारोबार करने वालों के विरूद्व छापामारी की गई है जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मामले की जांच चल रही है।


