रांची: सशक्त संस्था ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

रांची: सशक्त ने संस्था के बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। सर्वप्रथम बच्चों ने चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित किया और अपने सभी शिक्षकों का स्वागत तिलक लगाकर किया।

शिक्षकों द्वारा बच्चों को नेहरू जी के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों के लिए गीत प्रस्तुत किये गये। संस्था ने सभी बच्चों को उपहार में टिफ़िन बॉक्स, चॉकलेट, फल, मिठाई और समोसा दिया।

संस्था की उपाध्यक्ष बरखा सिन्हा ने सभी बच्चों को बताया कि किसी भी कठिन परिस्थिति में अपने धैर्य को बनाये रखना चाहिये और जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। आजकल के बच्चे अपना बचपन खोते जा रहे मोबाइल में जो उनके बौद्धिक विकास के लिए हानिकारक है। इसलिए दसवीं क्लास तक के बच्चों को मोबाइल से दूर रखें ताकि वो अपनों के साथ रहना सीखे तथा उनका बौद्धिक और शारीरिक विकास हो सके।

मौके पर अध्यक्ष शालिनी कुमार, हर्षिता राजगढ़िया, सरिटी सागर, अर्चना कृष्णा, रितिका बड़ाइक सहित सशक्त के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More