पिता के अवैध संबंध ने एक मासूम की ली जान दूसरा मौत से लड़ रहा है

रविन्द्र कुमार
हज़ारीबाग: पिता के अवैध संबंध और पारिवारिक विवाद में एक मासूम की जान चली गई। जबकि एक मासूम जिंदगी और मौत के बीच रिम्स रांची में जूझ रही है।लोगों ने मौत का कारण बताते हुए कहा कि मृतक बच्ची की माँ सुनीता देवी के द्वारा अपने दोनों बच्चों को सल्फास की गोली खिलाया, ताकि वो मर जाये।
घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव की है। मृतिका दो वर्षीय स्वेता कुमारी व इलाजरत सीनू कुमार (4वर्ष) लुपुंग निवासी राजेश उर्फ तुलसी महतो के पुत्री व पुत्र है। आरोपी महिला सुनीता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मौसेरी बहन के साथ अपने पति राजेश महतो के साथ अवैध संबंध के कारण विवाद उत्पन्न हो गया और दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई।
प्रत्येक दिन झगड़े के कारण राजेश महतो की पत्नी सुनीता देवी ने हताश व गुस्से में आकर अपने दो मासूम बच्चे क्रमशः श्वेता कुमारी (2 वर्ष ) और सीनू कुमार (4 वर्ष) को सल्फास की गोली खिला दी। साथ ही खुद भी सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
लेकिन उल्टी हो जाने के कारण जहर का असर नहीं हुआ और उसकी जान बच गयी। उसने अपने दोनों बच्चों को जहर देने की बात बतायी। दोनों बच्चों को जहर खिलाने की जानकारी मिलते ही राजेश महतो व उसके अन्य परिजन आनन- फानन में दोनों बच्चों क्रमशः दो वर्षीय श्वेता कुमारी एवं चार वर्षीय सीनू कुमार को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में श्वेता कुमारी की मौत हो गयी। जबकि सीनू रिम्स में इलाज के दौरान जिंदगी व मौत से जूझ रहा है।
घटना की जानकारी कटकमसांडी पुलिस को होने पर थानेदार कामेश्वर कुमार अपने दलबल के साथ लुपुंग पहुंचे। जहां आरोपी महिला सुनीता देवी से घटनाक्रम के बावत गहन पूछताछ की। इधर थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में आरोपी महिला ने बच्चों को जहर देने की बात स्वीकार की है।
महिला ने यह भी बताया कि उसके पति राजेश का अनिता के मौसेरी बहन के साथ अवैध संबंध था। जिसको लेकर हर दिन झगड़ा होता रहता था। विगत चार पांच माह से राजेश अपनी पत्नी व बच्चों के भरण पोषण के लिये राशन व पैसे भी नही दे रहा था।
हताश होकर बच्चो के साथ आत्महत्या की बात कबूल की है। दूसरी ओर राजेश का कहना है कि मेरे ऊपर पत्नी के द्वारा जो आरोप लगाया जा रहा है वह बेबुनियाद है। इधर पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस राजेश व आरोपी सुनीता देवी के परिजनों, ग्रामीणों और स्थानीय मुखिया से भी घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की।
पुलिस मृत बच्ची की शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। जबकि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।
पुलिस दल में एएसआई मो समसुदीन खान, कमर आलम व जैप के जवान व अधिकारी शामिल थे। मौके पर मुखिया दिलीप रवि पूर्व मुखिया दिलीप पासवान, आदि उपस्थित थे।




