बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने पहुंची एनसीईआरटी टीम

संतोष वर्मा
चाईबासा: कोल्हान के सारंण्डा क्षेत्र में शिक्षा से वंचित ना रहें कोई बच्चे, वर्तमान समय में शिक्षा को लेकर उपलब्ध संसाधन से क्या हो रही परेशानी और इन क्षेत्रों में बच्चें क्यों नहीं आ पा रहें है विद्यालय आदि सभी समस्याओं को जहां तरासने के लिए राष्ट्रिय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली से एनसीईआरटी के विशेष आवश्कता समूह शिक्षा विभाग द्वारा इन सुदुरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को और कैसे दुरूस्त किया जाय इन सभी मामलों को लेकर चार सदस्य टीम पश्चिमी सिंहभुम जिला चाईबासा पहूंची।
चार दिवसीय विद्यालय निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय के राजकिय रसैल प्लस टू उच्च विद्यालय से निरीक्षण कार्य शुरू की गई। शिक्षा व्यवस्था को लेकर वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों, शिक्षकों और छात्र- छात्राओं की आकड़े को देखा गया।
निरिक्षण दल द्वारा विद्यालय में कैसी शिक्षा दे रही है इसे जांचने के लिए विद्यालय में अध्यनरत्त छात्र- छात्राओं से भी सवाल- जवाब किये गये। करीब डेढ़ घंटे तक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था के संसाधनों को खंगाला गया। वहीं निरीक्षण दलों द्वारा विद्यालय के प्रचार्य मों इम्तियाज नाजिम से और कैसे इस शिक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाय ताकि बच्चे अधिक से अधिक संख्या स्कूलों में आ सके इसपर विचार मांगा गया।
साथ ही कहा गया कि शिक्षा व्यवस्था में यदि शिक्षकों की कमी है या फिर स्कूल मर्ज किये जाने के बाद जो समस्यायें उत्पन्न हो रही है इस पर रिपोर्ट दें ताकि व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके।
डेढ़ घंटे निरिक्षण करने के बाद निरीक्षण दल विद्यालय से संतुष्ट हुए और नई संसाधन उपलब्ध कराने की बात भी कहा गया। इस दौरान एनसीईआरटी जांच दल के प्रमुख प्रो. एण्ड हेड शिक्षा विभाग समुह के डॉ एस सी चौहान ने कहा की इन सुदुरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था और कितनी बेहतर हो, और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए और क्या नई संसाधन उपलब्ध कराया जा सके।
किन- किन विद्यालयों में छात्रों के अनुपात शिक्षक का अभाव है। किन कारणों से आज भी क्षेत्रों के स्कूल तक नहीं पहूंच पा रहे है गांव के बच्चे, कैसे उन बच्चों को विद्यालय तक लाया जा सके और बच्चे के परिजनों को भी क्या परेशानी है।
सभी मामलों की जांच करनेे चार दिवसीय दौरा पर आई है एनसीईआरटी के टीम ने बताया विशेष आवश्यकता समूह शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालयों की जांच करने के बाद दिल्ली मुख्यालय मानव संसाधन विभाग को रिपोर्ट सौंपी जायेगी। रिपोर्ट सौंपने के बाद अपडेट करने की कार्य पर शिक्षा विभाग काम शुरू करेगी।
एनसीईआरटी जांच दल को सहयोग करने के लिए जिला शिक्षा विभाग के एडीपीओ अमित मुखर्जी, जगन्नाथपुर प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारी तथा एनसीईआरटी के पूर्व प्रो एण्ड हेड सह कंस्लटेड एण्ड फैक्लटी एडभाईजर यूएसई प्रो निरजा शुक्ला, जेपीएफ एनसीईआरटी के गौरव मिश्रा और विनय सिंह आदि उपस्थीत थे।




