मुख्यमंत्री ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट किया

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना के निधन पर गहरी संवेदना और दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश ने एक कर्मठ नेता खो दिया है। दिल्ली के विकास के लिए उन्होंने जो कार्य किये वो अतुलनीय है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

