ऐ चाँद

स्निग्धा रूद्रा
धनबाद, झारखंड

ऐ चाँद आज की रात ठहर जा
देखूँ तुझे जी भर इक बार ठहर जा
मेरे सनम की उमर तुझसें हैं ये जान ले तू
आ मेरे तू इक बार करीब आ..

तेरे दिदार से उनकी नजर उतार दूँ
उनकी नजरों से मैं खुद को जरा संवार लूँ
छू लूं जो उनके नाम से
मैं ऐ चाँद तेरे मुखरे को
जी लूँ ये जीवन,सात जनम गुजार लूँ…

सिंदूर मेरा तेरे नाम से दमकता हैं
तू जो हँस दे मेरा दिल मुस्कुराता हैं
तेरे दम से हैं मेरे जीवन की हर सांस सनम
तुझे देख कर मेरा दिन निकल आता हैं…

ऐ चाँद न गुमां कर इतना
तेरी सूरत पे न प्यार आता हैं
एक चाँद रखा हैं संभाल कर पास मैंनें
जिसे देखकर तुझे भी रश्क आता हैं….

उमर लंबी हो ये दुआं करते हैं
ऐ सनम हम तुमसे प्यार करते हैं
नाम जुड़ता हैं हर बात में तुझसे
‘ स्निग्धा ‘ का रूप निखर आता हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More