नक्सलियों की गढ़ में शिक्षा की अलख जगाने पहुंची CRPF

संतोष वर्मा

चाईबासा: सीआरपीएफ 197 बटालियन ने थलकोबाद स्कूल में बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहन व ज्ञानवर्धन के लिए प्रयास किया।

विगत दिनों थलकोबाद विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में लगातार कमी हो रही थी। जिसके उपरांत सीआरपीएफ 197 बटालियन के कमांडेंट परम शिवम के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देशों के अनुसार सीआरपीएफ 197 बटालियन के थलकोबाद स्थित कैंप के अधिकारी सहायक कमांडेंट अविनाश भुषण के प्रयास से शनिवार को विद्यार्थीयों की संख्या में वृद्धी हुई।

स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में क़दम उठाते हुए विद्यालय में विज्ञान, गणित आदि विभिन्न विषयों पर कक्षा चलाई गई तथा कार्टून फ़िल्म दिखाया गया।

जिससे बच्चों के स्कूल अाने की इच्छाशक्ति को बढ़ाया जाए और विभिन्न विषयों की व्यापक जानकारी दी जा सके। इसके अलावे छात्रों को भविष्य के लिए कैरियर कॉन्सलिंग भी की गई।

परम शिवम कमांडेंट के निर्देशानुसार भविष्य में प्रत्येक माह में दो बार इस प्रकार की व्यवस्था कि जाएगी। जिससे सुदुरस्थ इस वन गांव को शिक्षा की ज्योति से प्रकाशित किया जा सके तथा नई पीढ़ी को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया जा सके। जिससे अगली पीढ़ी इतने समझदार हो सकें कि नक्सलवाद के अंधकार की तरफ न जाएं।
​

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More