स्कूल वैन व इनोवा में जोरदार टक्कर, आठ बच्चे घायल

गौरव गुप्ता
बगोदर(गिरिडीह): थाना क्षेत्र के जीटी रोड औरा के समीप स्कूल वैन व इनोवा के टक्कर होने से आठ स्कूली बच्चे घायल हो गए। वहीं एक घायल बच्चे को धनबाद रेफर किया गया है।
घटना शनिवार की सुबह आठ बजे की है। बता दें कि जेयूके हाई स्कूल मदरसा औरा की टाटा मैजिक जो स्कूल जाने के लिए जीटी रोड को पार कर रहा था। इसी क्रम में डूमरी की और से आ रही एक इनोवा गाड़ी संख्या डब्लूबी 12 एवी- 5077 के बीच जोरदार टक्कर हो गयी।
वैन में सवार करीब 15 छात्रों में आठ छात्र व चालक घायल हो गए। घायल छात्रों में अबू हुसैन, सन्ना, सकीना, शिफा, अल्फाहन, अशिफा, फरहान, जिसान व वैन चालक कमरुद्दीन अंसारी भी घायल हुए हैं।
सभी बच्चों की उम्र 10 से 15 साल की है। जो क्लास नर्सरी से लेकर पांचवी के छात्र हैं। घटना की सूचना पाकर बगोदर पुलिस पहुंची। और घायल छात्रों को इलाज के लिए औरा के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद सभी बच्चे के अभिभावक बच्चों को अपने घर लेकर चले गए।
साथ ही दोनों वाहन को बगोदर पुलिस अपने साथ थाना ले आई। आपको बता दें कि बगोदर प्रखंड के अलावे जिले में कई ऐसे निजी विद्यालय हैं, जो स्कूली छात्रों को अपने वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर चलते हैं। साथ ही चालक की लापरवाही से ऐसी घटना घटती है।


