शारदा प्लेजर एंड एडवेंचर लिमिटेड के एजेंट पर ठगी का लगाया आरोप

गौरव गुप्ता

बगोदर: पैसा दुगना करने का झांसा देने के मामले को लेकर बगोदरडीह निवासी संजय शर्मा ने बगोदर- सरिया रोड निवासी धर्मदेव उर्फ बबलू राणा पर ठगी किए जाने का आरोप लगाया है।

इसे लेकर संजय शर्मा के द्वारा बगोदर थाना में एक आवेदन दिया है। आवेदन में श्री शर्मा ने लिखा है कि बीते 15 मार्च 2012 को मेरे पास आए और कहा कि मैं शारदा प्लेजर एंड एडवेंचर लिमिटेड में एजेंट के बतौर काम करता हूँ, जिसमें पैसा फिक्स करने पर आपकी रकम डबल हो जाएगी।

इस बावत संजय शर्मा ने विश्वास में आकर 75 हज़ार रुपए की राशि फिक्स किया। जहां पांच साल 14/09/2017 को पूरा होने के बाद पैसे की मांग किया गया। तो बबलू राणा ने कहा कि कम्पनी भाग गयी। और मेरे द्वारा पैसे मांगने पर बार- बार बहाने करने लगा।

इसे लेकर थाने में आवेदन देकर कार्यवाई करने की मांग की है वहीं दिए आवेदन में शांति देवी 20 हज़ार, देवन्ती देवी पांच हज़ार, केशिया देवी 25 हज़ार, बलदेव मिस्त्री दस हज़ार, रूपमनी देवी पांच हज़ार, बीता देवी पांच हज़ार इन सभी से भी पैसे को उक्त कम्पनी के माध्यम से डबल किए जाने को लेकर सभी से ठगी किए जाने का आरोप लगाया है।

वहीं मामले को लेकर उक्त कंपनी के एजेंट धरमदेव उर्फ बबलू राणा ने कहा कि मामला न्‍यायलय में चल रहा है। जल्द ही निवेशक के बीच राशि का भुगतान किया जाएगा।

एजेंट बबलू राणा ने यह भी बताया कि संजय शर्मा इसी कंपनी का ही एजेंट है जो स्वयं पैसे को जमा किया है। जबकि संजय शर्मा ने अपने को एजेंट नहीं होने की बात कही है।

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More