राजधानी में युवक की चाकू मार कर हत्या

रांची : राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र में युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तौफीक के रूप में की गयी है। तौफीक का आपराधिक इतिहास रहा है और वह अपराधी सोनू इमरोज का भतीजा था। पुलिस के अनुसार तौफीक की कहीं और हत्या कर शव को लालपुर में फेंक दिया गया। फिलहाल ये मामला आपसी विवाद का लग रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार तौफीक रांची के कर्बला चौक इलाके का रहने वाला था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बता दें कि पिछले दो दिनों से रांची पुलिस अलर्ट पर है। दरअसल, बुधवार की शाम राजधानी में बदमाशों ने एक के बाद एक, तीन पेट्रोल पंप लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद राजधानी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है, लेकिन लूट मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बीच शहर में ये हत्या हो गयी है।



