सीसीएल ने नगड़ी स्कूल में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 72 बच्चों का हुआ निःशुल्क परीक्षण

नगड़ी स्कूल में बच्चों की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक

रांची: सीसीएल जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय मध्य विद्यालय, नगड़ी, रांची में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर के दौरान कुल 72 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही, चिकित्सकों द्वारा बच्चों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। सीसीएल द्वारा अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. प्रीति तिग्गा, सीएमओ, सीएसआर एवं इंचार्ज, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, मुन्ना कुमार सिंह एवं समस्त पैरामेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

सीसीएल समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More