अनीता अग्रवाल
लोहरदगा: श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के मौके पर जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में शांति आश्रम में भंडारा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण किया गया।
तत्पश्चात शांति आश्रम के बच्चों के साथ अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों ने सामूहिक खिचड़ी खाया। मौके पर अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने महाराज अग्रसेन के आशीर्वाद और प्रताप का गुणगान करते हुए कहा कि आज महाराजा अग्रसेन जी के आशीर्वाद के कारण ही अग्रवाल समाज व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों में सर्वोत्तम है। कहा कि समाज को एक माला में पिरो कर संगठित करना ही महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि है।
सभी अग्रवाल बंधुओं का आभार जताया और सभी एकजुट होकर अग्रवाल समाज की ओर समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने का आग्रह किया।
मौके पर वरीय उपाध्यक्ष कुणाल अभिषेक, मीडिया प्रभारी राहुल कौशल, चंदन गोयल, मनोज कुमार गर्ग, कन्हाई प्रसाद, राजकुमार अग्रवाल, अजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल , विकास कुमार गोयल, अनूप अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, आनंद कुमार, वार्ड पार्षद अनीता अग्रवाल, रचना अग्रवाल, प्रतिमा देवी, नीतू अग्रवाल, नीलम देवी प्रीति कुमारी इंदु देवी नितेश कुमार गोयल, जीवन कुमार , अमित कुमार, रितेश कुमार अग्रवाल, अमित कुमार, रितेश कुमार अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, रवि बिंदल, दीप कुमार आदि उपस्थित थे।