- जय अग्रोहा जय कृष्ण के नारों से गुंजायमान रहा शहर
अनीता अग्रवाल
लोहरदगा: अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला समिति व अग्रवाल यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में अग्रसेन जयंती के सुबह स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला परिसर से महाराजाधिराज भगवान अग्रसेन की धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।
अग्रसेन भवन परिसर में सबसे पहले झंडोत्तोलन कर शोभा यात्रा की शुरुआत की गई। महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा अग्रसेन भवन से शुरू होकर राणा चौक, तिवारी दुरा, हटिया गार्डन, गुदरी बाजार, महावीर चौक, ईस्ट गोला रोड, बरवा टोली चौक, मिशन चौक होते हुए पुनः अग्रसेन भवन पहुंचा।
शोभा यात्रा के दौरान अग्रवाल सभा की महिलाएं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने महाराजा अग्रसेन पर आधारित कई नारे लगाएं। महाराजा अग्रसेन की जय, कुलदेवी माता महालक्ष्मी की जय, एक रुपया एक ईंट, अग्रवाल समाज अमर रहे, जय अग्रोहा जय अग्रसेन इत्यादि नारे लगाए गए ।
शोभा यात्रा की अगुवाई अग्रवाल सभा के प्रोफेसर परमानन्द अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, शशिधर अग्रवाल, सच्चिदानंद अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, चंद्र शेखर अग्रवाल, अजय मित्तल, रश्मि अग्रवाल, ममता गोयल, निशा मित्तल, भावना कुमारी, श्रुति अग्रवाल, मीरा देवी, सुनीता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रंजीता देवी, प्रिया अग्रवाल, रंजना देवी, संगीता मित्तल, अनीता देवी, प्रियंका देवी, स्मिता अग्रवाल, राखी अग्रवाल, यूथ सोसाइटी के नीलेश गोयल, उज्जवल बंसल, राहुल रोशन बिंदल, नंदन कुमार, निखिल गर्ग, राहुल अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कुमार निरव, शैलेश कुमार, रवि कुमार, शंकर अग्रवाल, रोहित कुमार, राज मित्तल, मुस्कान मित्तल, आर्यन कुमार समेत बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के महिला एवं पुरुष बच्चे शामिल थे।