- बीस दिन बाद ईलाज कराकर लौटी बुधनी ने अपनी पति की हत्या का खोला राज
- एक माह पूर्व हुई थी बुधनी के पति गुरा लागुरी की हत्या
संतोष वर्मा
चाईबासा: जेटेया थाना क्षेत्र के कुदमसदा गांव में जिस बुधनी कुई को डायन विसाईन के आरोप में गांव के ही बबलु लागुरी ने पहले पीटाई की और बाद में बुधनी कुई की हत्या करने के चक्कर में बुधनी के पति को टांगी से मार कर हत्या कर दिया गया था। वहीं जब घायल बुधनी कुई बीस दिन बाद सदर अस्पताल से ईलाज कर लौटी तो नवरात्री के शुभ अवसर पर जेटेया थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने इस अंधविश्वास में जी रहे लोगों की आँखे खोलने के लिए मानवता का परिचय देते हुए, बुधनी के हाथों से भोजन किया। ओर वहां के ग्रामीणों से अपील किया कि यदि कोई बिमार होता है, तो उसे ईलाज कराये ना की अंधविश्वास में आकर किसी निर्दोष की हत्या कर दें।
डायन विसायन ये सब अफवाह है इस अंधविश्वास में कोई हत्यारा ना बने, यदि कोई शक हो तो पुलिस का सहयोग लें जेटेया पुलिस आप सभी ग्रामीणों की सहयोग के लिए तत्पर है।
भोजन करने के बाद बुधनी से पुलिस द्वारा उसके पति की हत्या को लेकर बयान लिया। जिसमें बुधनी ने कहा की बबलु से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है और ना ही मेरा पति से था। पहले एक बार बबलु लागुरी ने मेरे को डायन कह कर मारा था, उस दौरान गांव का मुखिया मानकी मुण्डा बैठक कर मामला को सुलझा दिया।
लेकिन बबलु ने पुरानी बात को लेकर अपने मन में दबाये रखा। रात को बबलु नशा में आया और हमको डायन बोलकर मारने लगा तो पति गुरा लागुरी बचाने के लिए उठा तो उसको बबलु लागुरी टांगी से मार कर हत्या कर दिया। बाद में हमको होश नहीं था जब होश आया तो अस्पताल में अपने आपको पाया। बाद में नतनी, बेटी और आस- पास के लोगों ने बताया।
जब जेटेया पुलिस बुधनी के घर पहुंची तो थाना प्रभारी पहले उसे स्वास्थ होने के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया। बाद में साग और भात बुधनी के साथ खाया।
बुधनी कुई का 164 कि बयान कलम बंध कराने के लिए न्यायालय लाया गया। जहां बुधनी ने कहा की मेरा पति गुरा लागुरी का हत्या बबलु लागुरी ने टांगी से मारकर दिया।