मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित करते प्रतिनिधिमंडल।
23 नवंबर को प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगा कार्यक्रम, प्रशिक्षित 3,044 छात्र-छात्राओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी और प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 23 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

यह कार्यक्रम रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षित 3,044 छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम निर्धारित है।

इस अवसर पर प्रेझा फाउंडेशन के चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर मिनाक्षी कुमार, स्टेट लीड गवर्नमेंट इंगेजमेंट अमित वाल्मीकि एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चितरंजन सामंत राय भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Arti kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More