धीरज शर्मा
बिरनी(गिरिडीह): भाकपा माले की पदयात्रा सोमवार दोपहर तीन बजे बिरनी पहुंची। हजारों की संख्या में मौजूद भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने लोगों का स्वागत किया। स्वागत का नेतृत्व क्षेत्र की जिप सदस्य किरण कुमारी और पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह कर रहे थे। वहीं बरहमसिया चौक से पैदल चलते हुए माले कार्यकर्ताओं ने तीन किलोमीटर दूर धनवार के करमाटांड़ गांव के पास से लोगों का आगवानी किया।
पदयात्रा कार्यक्रम बिरनी के बरहमसिया चौक के पास एक सभा में तब्दील हो गया। जहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार में अनाज के लिए कुल 16 लोगों की मौत हो गई। भाजपा सरकार ने भुखमरी से मरे लोगों को ईलाज के अभाव की बात कहकर अपनी नाकामी को छुपा रही है।
अब सवाल यह है कि अनाज के अभाव में अगर नही मरी तो इलाज भी होनी चाहिए थी तो आपने इलाज अच्छे से क्यों नही करवाया…? कहा कि बीजेपी की सरकार जनता को काफी नासमझ समझ रही है, लेकिन अब इनकी दाल गलने वाली नही है।
वहीं पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह ने कहा कि पूरे देश में अन्य सांसदों से तुलना किया जाय तो सबसे निक्कमा वर्तमान सांसद कोडरमा के हैं इन्होंने जनता की भलाई को लेकर आज तक कुछ नही किया।
यही कोडरमा की जनता हैं जो पूर्व के निकम्मे सांसद बाबूलाल मरांडी को उखाड़ फेंका अबकी बार रविन्द्र राय की बारी हैं। लेकिन अबकी बार उन्होंने भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को 8 अक्टूबर को कोडरमा चलने का अपील किया।
मौके पर माले नेता संतोष कुमार, मुमताज अंसारी, जिप सदस्य कैलाश यादव, पूर्व मुखिया रामु बैठा, धनवार जिप सदस्य जयंती चौधरी, रामेश्वर चौधरी बिरनी से माले नेता शेखर शरण दास सहित भारी संख्या में माले कार्यकर्ता मौजूद थे।