पोषण सखी की बैठक में कई गम्भीर मुद्दों पर चर्चा

धीरज शर्मा
बिरनी(गिरिडीह): प्रखंड के पोषण सखी संघ की एक आवश्यक बैठक उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमराढाब में आयोजित किया गया। बैठक में बिरनी प्रखण्ड में संघ का गठन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सरिया प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शिवावती कुमारी भी मौजूद थी।
वहीं सर्वसम्मति पूर्वक बिरनी प्रखण्ड प्रखंड में पोषण सखी संघ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अस्मिता गुप्ता को चुना गया। बैठक में पोषण सखियों के कार्य विवरण के बारे में चर्चा किया गया। कुपोषित बच्चों को एमटीसी अस्पताल में भर्ती करने को लेकर चर्चा किया गया।
साथ ही पोषण सखी को समय पर मानदेय भुगतान नही होने को लेकर चर्चा किया गया। मौके पोषण सखी प्रीति देवी, अफसाना खातून, रूबी दास, सीमा देवी, बसंती कुमारी, कंचन कुमारी, दीपा कुमारी, कुमारी नीतू, कुमारी पुष्पा और सरिया प्रखंड के पोषण सखी संघ के संयोजक देवनंदन मंडल सहित कई पोषण सखी मौजूद थी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More