Giridih News: पायोनियर के 27P39 धान की खेती से प्रति एकड़ 6 क्विंटल अधिक उपज का दावा, किसानों के सामने हुआ फसल कटाई प्रदर्शन

गिरिडीह: किसानों की आय बढ़ाने और बेहतर कृषि तकनीक को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अग्रणी बीज कंपनी पायोनियर की ओर से बुधवार को गिरिडीह के काशीटांड गांव में धान फसल कटाई दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के नए धान बीज 27P39 की उपज का तुलनात्मक प्रदर्शन कर किसानों को इसकी विशेषताओं से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान 25-25 वर्ग मीटर जमीन पर 27P39 धान और दूसरी किस्म के धान की फसल की कटाई कर उपज का आकलन किया गया। इसमें 27P39 धान से 22.17 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई, जबकि दूसरी किस्म के धान से 15.42 किलोग्राम उपज मिली। इस तरह तुलनात्मक प्रदर्शन में 27P39 धान की उपज अधिक पाई गई।
कंपनी के टेरिटरी मैनेजर मनीष पाण्डेय ने किसानों को गणना के माध्यम से समझाया कि 27P39 धान की खेती से प्रति एकड़ लगभग 6 क्विंटल अधिक उपज प्राप्त हो सकती है। वहीं, कंपनी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया कि इस किस्म की खेती कर किसान प्रति एकड़ 7 से 8 हजार रुपये तक अतिरिक्त मुनाफा कमा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 27P39 धान की बालियां लंबी और गुच्छेदार होती हैं, जिससे बेहतर उत्पादन मिलने की संभावना रहती है। यह किस्म विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर उपज देने में सक्षम है। साथ ही भूरा माहू एवं झुलसा रोग के प्रति सहनशीलता इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।
इस अवसर पर किसानों को धान की फसल में लगने वाली विभिन्न बीमारियों, उनके लक्षण, बचाव एवं उचित प्रबंधन की भी जानकारी दी गई। किसानों ने फसल कटाई के इस प्रत्यक्ष प्रदर्शन को देखा और धान की विभिन्न किस्मों की उपज के अंतर को समझा।
मौके पर गांव के किसान रामकुमार यादव, प्रकाश यादव, चंद्रदेव यादव, दीपक यादव, भुनेश्वर महतो, महादेव यादव, सीताराम यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।




