हिंदू समाज के आस्था के साथ खिलवाड़ पर लगे रोक

  • हिंदू धर्म रक्षा मंच की बैठक, त्योहारों में अश्लील गाना का प्रदर्शन पर रोक लगाने का निर्देश
अनीता अग्रवाल
राजमहल: हिंदू धर्म रक्षा मंच की बैठक राजमहल के गायत्री मंदिर परिसर में राजमहल ग्रामीण क्षेत्र से आये प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक, नगर संयोजक रवी वर्मन की अध्यक्षता में किया गया।
उक्त बैठक में हिंदू धर्म रक्षा मंच के अध्यक्ष संत कुमार घोष उपस्थित थे। बैठक में हिंदू धर्म रक्षा मंच के अध्यक्ष संत कुमार घोष ने कहा कि देखा जाए अपने सभी पर्व त्योहारों में धर्म की विकृतियों समाज के कुछ शरारती लोगों के मानसिकता के कारण आध्यात्मिक से दूर होता जा रहा है। समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ मिलकर एवं दुर्गा पूजा समिति से सहयोग की अपेक्षा रखते हुए आग्रह करेंगे की दुर्गा मंदिर पंडाल परिसर में अश्लील गाना ना बजे और ना ही ऐसा अश्लील वाले कार्यक्रम हो।
नवरात्र शुरू होने में 10- 12 दिन शेष रहा है, नवरात्रि की तैयारी में अपना हिंदू समाज निष्ठावान रूप से लगे हुए हैं क्योंकि यह नवरात्र अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक का त्यौहार है। इस नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा कर हम अपने तथा समाज की उन्नति की कामना करते हैं। नवरात्रि के अवसर पर हम सभी हिंदू समाज के समक्ष उच्च धार्मिक तथा आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रस्त करते हैं। लेकिन इसी बीच समाज के शरारती तत्वों द्वारा पर्व त्योहारों में अश्लील गाना का प्रदर्शन हो जाता है। जिससे हमारी संस्कृति मानकों के विपरीत होता है।
यह हमारे धर्म की विकृतियों बतलाता है यह हम लोगों के लिए चिंतन का विषय है। इसलिए अपना हिंदू समाज की दृष्टि आध्यात्मिक भरी होगी तो ही हम अपनी संस्कृति तथा धर्म की रक्षा कर सकते हैं। हम सभी हिंदू धर्म रक्षा मंच के कार्यकर्ता होने के नाते यह कर्तव्य बनता है कि सभी दुर्गा पूजा समिति से प्रार्थना पत्र भेज कर आग्रह करने की जरूरत है।
अश्लील गाना का प्रदर्शन ना किया जाय। साथ ही साथ जिला प्रशासन से भी निवेदन करें कि शांति समिति की बैठक में भी ऐसी ही चर्चा हो अश्लील गाना एवं कार्यक्रमों से अशांति फैलती है। आपस में मारपीट झगड़े उतपन्न होते हैं, ऐसे गाने से दुर होना चाहिए। हिंदू समाज के आस्था के साथ खिलवाड़ किया जाता है। इस पर रोक लगना चाहिए।
बैठक में मुख्य रूप से दिलीप कुमार राम, शैलेश कुमार, शबीर चंद्र मल्लिक, अजय कुमार यादव, बबलू कुमार मंडल, अंकित शाह, अभिषेक शाह, बबलू कुमार दास, फेकन मंडल, उदय कुमार दास, प्रदीप मंडल, सिकंदर मंडल, प्रकाश मंडल, जीतू शाह, मुन्ना कुमार, विजय शाह, प्रत्यूष रंजन, चंदन कुमार, सिंटू कुमार, गोरा चंद्र राजा, राजेश कुमार राय, प्रभात कुमार, विश्वास, संतोष कुमार राम, टूनकी मंडल, अमित शाह, सत्यवान मंडल, गौतम मंडल उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More