तीन दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरे दिन सीनियर ग्रुप मैच का उद्घाटन

  • अनुशासन में रहते हुए खेल मैदान में प्रदर्शन करें : बिंदेश्वर उरांव
भंडरा(लोहरदगा): प्रखंड के मसमानो गांव में प्रगति युवा कमेटी मसमानो की ओर से गांव के ही गाजी बगीचा में तीन दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को सीनियर ग्रुप मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिंदेश्वर उरांव ने किया। इससे पूर्व अतिथियों का परम्परागर तरीके से छात्राओं ने स्वागत किया।
अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से अनुशासन में रहते हुए मैदान में प्रदर्शन करने की नसीहत दी। सीनियर ग्रुप का पहला उद्घाटन मैच एस टी बरवाटोली मसमानो तथा एनएफसी दबंग नगड़ा के बीच खेला गया। जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में नगड़ा की टीम ने 3- 2 से एस टी बरवाटोली की टीम को हराया। उक्त नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट में सीनियर ग्रुप में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। वहीं जूनियर ग्रुप में 8 टीमें भाग ले रही हैं।
मौके पर देवेंद्र सिंह, शेष शयनम शाहदेव, विनोद उरांव, हरी पहान, विजय साहू, मंगरु उरांव, सुखराम महतो, मदन वर्मा, शनिचरा उरांव, सुकरा पहान, रघुनंदन साहू, चंपा पहान, विजय यादव, संदीप उरांव, महादेव उरांव थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More