Koderma News: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत संगरोध केंद्र में लगा दुधारू पशु मेला

कोडरमा गव्य विकास कार्यालय स्थित संगरोध केंद्र में आयोजित दुधारू पशु मेले का दृश्य।

कोडरमा: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत मंगलवार को जिला गव्य विकास कार्यालय, कोडरमा स्थित संगरोध केंद्र में आयोजित दुधारू पशु मेले में चयनित लाभुकों के बीच कुल 26 दुधारू गायों का वितरण किया गया। इस दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी सह जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ. कृष्ण चंद्र झा ने लाभुकों को योजना के उद्देश्य एवं इसके लाभों की जानकारी दी।

साथ ही दुधारू पशुओं के रख-रखाव, उचित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में चंदवारा के प्रखंड नोडल पदाधिकारी डॉ. उमेश कुमार, मरकच्चो के प्रखंड नोडल पदाधिकारी डॉ. विजय भारती, डोमचांच के प्रखंड नोडल पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं चयनित लाभुक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More