Koderma News: सतगावां के मौजा कैरी में अज्ञात लोगों ने रैयती जमीन पर फलदार पेड़ उजाड़े

कोडरमा: जिले के सतगावां प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत के ग्राम मौजा कैरी में एक चिंताजनक मामला प्रकाश में आया है। नावाडीह निवासी द्वारका प्रसाद यादव ने बताया है कि रात्रि के समय अज्ञात लोगों द्वारा उनकी रैयती जमीन पर लगाए गए फलदार वृक्षों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। इस घटना से उनके परिवार सहित स्थानीय ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश व्याप्त है।

एक तरफ जहां सरकार द्वारा अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बात कही जाती है और विभिन्न माध्यमों से वृक्षारोपण किया जाता है, वहीं वन विभाग भी पेड़ों की रक्षा और उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर रहता है। पेड़ों के रहने से पर्यावरण की रक्षा होती है और वायु प्रदूषण से बचाव होता है, ऐसे में सतगावां प्रखंड के मौजा कैरी में हुई यह घटना अत्यंत दुखद है, जो मानवता का हनन प्रतीत होती है।

घटना की सूचना मिलते ही नावाडीह के मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत यादव और समाजसेवी अनिल यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां क्षतिग्रस्त हुए आम, केला, अमरूद, सागवान और नींबू के पेड़ों को देखकर गहरी चिंता व्यक्त की तथा इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More