समृद्ध झारखण्ड का विमोचन, पाठकों ने सराहा

अभिषेक सहाय
• पार्श्वनाथ महोत्सव में एक मंच ने दिए कई पैगाम
• झारखण्ड का गौरव बढ़ाने वालों को किया सम्मानित, पुस्तकों को मिले साहित्य प्रेमी
गिरिडीह(झारखण्ड): पार्श्वनाथ अंतराष्ट्रीय विश्वविद्यालय ट्रस्ट के सौजन्य से रविवार को झंडा मैदान में भव्य पार्श्वनाथ महोत्सव का आयोजन हुआ। इस एक महोत्सव के मंच पर दर्जनों कार्यक्रम हुए। मौके पर बतौर अथिति गांडेय विधायक जय प्रकाश वर्मा, नगर पर्षद के चेयरमेन दिनेश यादव, जिला परिषद के उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, जीप सदस्य प्रमिला मेहरा, कोंग्रेस नेत्री डॉ मंजू कुमारी आदि शरीक हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन अपनी संस्कृति के अनुरुप दीप प्रज्वलित कर किया गया। फिर आइना संस्था के सदस्यों ने स्वागत गान गाकर अथितियों का स्वागत किया। आइना के कलाकारों ने झारखंडी लोक नृत्य पेश कर मंच की शोभा बढ़ा दी और समा बांध दिया।
साहित्यकारों से मंच को मिली ऊर्जा:
दिल्ली से आई कमला सिंह, डॉ वार्ष्णेय, दिनेश साहू, डॉ अनुज, डॉ कुलदीप नारायण, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, राजेश पाठक शरीखे विद्वानों व दिग्गज साहित्कारों की भी उपस्थिति देखी गई। इन्होंने मंच को ऊर्जा प्रदान करने का कार्य किया।
समाज के लिए समर्पित लोगों को किया गया सम्मानित:
अपने सोच में समाज का उथान और समाज की भलाई। वैसे तो बहुत कम लोगों को ही यह पसंद होता है। लेकिन जिनको समाज के बारे में सोचने और समाज के विकाश के लिए कार्य करने की लालसा होती है, उन्हें यह मंच सम्मानित करता है। जैसे आज किया। कई खास लोगो को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान पार्श्व शक्ति की उपाधि से सोनी चौरसिया,रेणु सिन्हा, किरण कुमारी व डॉ मंजू को सम्मानित किया गया। इधर पार्श्व युवा शक्ति का खिताब रणधीर कुमार व राजेश कुमार के नाम रहा, तो पार्श्व रत्न से लोकेश मुनि को सुशोभित किया गया। पार्श्व श्री के सम्मान से प्रमिला मेहरा को सम्मानित किया गया, तो शिक्षाविद तुलसी नारायण कुशवाहा को पार्श्व शिक्षा श्री के खिताब से नवाजा गया। रंगकर्मी श्रीसेन्दू सेन गुप्ता को पार्श्व कला श्री का खिताब प्रदान किया गया।वही डॉ मंजू को पार्श्व साहित्य श्री का सम्मान प्रदान किया गया।
मासिक पत्रिका समृद्ध झारखंड समेत कई पुस्तको का भी लोकार्पण :
मंच ने सम्मानित ही नहीं किया, बल्कि अगले साल सम्मानित होने की प्रेरणा देते हुए, पुस्तकों का विमोचन करवाकर लेखकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया। तमाम वक्ताओं ने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए आयोजको को धन्यवाद दिया। साथ ही आगे भी ऐसे कार्यक्रमो के आयोजन के लिए इन्हें प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश्वर वर्मा कर रहे थे। वही मंच का संचालन संयक्त रूप से उदय शंकर उपाध्याय, मुन्ना कुशवाहा एवं महेश अमन के द्वारा किया गया।


