ओवरब्रिज निर्माण से नहीं होगा किसी का नुकसान: सांसद

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): सरिया रेल फाटक 20B पर बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर स्थानीय प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर स्थानीय लोगों में पनप रहे उहापोह की स्थिति के बाद शनिवार को कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय के पहल पर सरिया जैन धर्मशाला में सरिया वासियों के साथ एक बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान स्थानीय सांसद ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि रेलवे के अभियंता व पदाधिकारियों से वर्तमान में बातचीत के अनुसार सरिया में रेलवे फाटक पर बनने वाला ओवर ब्रिज की कुल चौड़ाई 30 फिट होगी। वहीं पुल के दोनों ओर 13-13 फीट का सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा की पूर्व में PWD के द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन मात्र 56 फीट को ही अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्थानीय सोशल मीडिया में 84 फीट प्रशासन के द्वारा जमीन अधिग्रहण करने की बात आदि महज अफवाह है लोग इस पर ध्यान नहीं दें व विकास के कार्यों में सभी लोग सहयोग करें। बैठक के दौरान स्थानीय व्यवसाइयों ने अपनी समस्या से भी सांसद को अवगत कराया।

मौके पर नकुल मंडल, सचिन सिंह, नंदलाल मंडल, श्याम बावेजा,कुशकान्त सिंह, रिंकू वर्णवाल, पवन बरनवाल, रतनलाल अग्रवाल, संतोष जैन, पंकज अग्रवाल, विजय अग्रवाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More