Koderma News: भगवान महावीर के 1008 नामों के मंत्रोच्चार से गूंजा जैन मंदिर

भगवान महावीर के 1008 नामों के मंत्रोच्चार के साथ हुआ महामस्तकाभिषेक।

कोडरमा: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर 1008 भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव के पूर्व दिवस के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन समाज के अंतर्गत श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से गुरुदेव मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनिराज ससंघ गाजे-बाजे के साथ श्री दिगंबर जैन नया मंदिर, झुमरी तिलैया पहुंचे। जहाँ पर आज जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर 1008 श्री महावीर भगवान के मस्तक पर पूज्य गुरुदेव मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनिराज के मुखारविंद से 1008 नामों के द्वारा भगवान का महामस्तकाभिषेक किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों के माध्यम से विश्व शांति की कामना की गई। शांतिधारा, भगवान की पूजन के साथ मुनि श्री का मंगल प्रवचन हुआ। जिसमें मुनि श्री ने कहा कि आज चारों तरफ युद्ध की विभीषिका से हो रही हिंसा, अशांति और अमानवीय व्यवहार से जल्द छुटकारा मिले और शांति स्थापित हो, ऐसी भावना भायी जाती है।

भगवान के गुणों से युक्त 1008 नाम के जाप से सर्वत्र सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ आरोग्य की मंगल कामना की जाती है।

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी का पावन दिन धनतेरस का शुभ दिन है। इस दिन भगवान के समवसरण में महावीर स्वामी का अंतिम उपदेश भव्य जीवों को प्राप्त हुआ था। अंतिम शुक्लध्यान की तैयारी के लिए भगवान योगनिरोध को प्राप्त हुए। इसलिए ये तिथि भी धन्य हो गई कि हमें आज वीर प्रभु की दिव्यध्वनि अंतिम बार सुनने मिली। इसलिए सभी भक्त आज धन्य तेरस मनाते हैं।

इसको सफल बनाने में समाज पदाधिकारी गण, विरागोदय वर्षायोग समिति के संयोजक गण के साथ पूरा समाज इस विशेष आयोजन में शामिल हुआ। पं. अभिषेक शास्त्री के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। इसमें कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन अहम भूमिका निभा रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More