चोरो ने किया कार को बे ‘कार’

हिरोडीह: हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी में बीती रात घर में घुसकर चोरो ने खूब तबाही मचाई। घर के मालिक अर्जुन महतो ने शनिवार को स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरे मकान में वेंडीलेटर से घुसकर चोरों ने मारूती कार का तीनों चक्का, स्टेपनी, बैट्री, रेंच और कागजात को चुराकर ले गये। इस मामले की जाँच पुलिस कर रही है। वही दूसरी ओर मुखिया प्रतिनिधि रामकिशुन वर्मा ने कहा की यहां सब्जी मंडी के साथ चौक भी है यहां एक चौकीदार हुआ करता था जो रात में हमारी सुरक्षा के लिए खड़ा रहता था। लेकिन इन दिनों न चौकीदारी न पुलिस प्रशासन की कोई व्यवस्था। यही वो कारण है की चोरी होना आम बात हो गई है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More