एसबीयू में उद्यमिता जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने बताए स्टार्टअप के सफलता मंत्र

एसबीयू में उद्यमिता जागरूकता अभियान 2026 का उद्घाटन करते अतिथि
छात्रों ने आइडिया-पिचिंग सत्र में प्रस्तुत किए अपने बिजनेस आइडिया

रांची: आईआईटी खड़गपुर के उद्यमिता प्रकोष्ठ और सरला बिरला विश्वविद्यालय के आईआईसी के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय सभागार में उद्यमिता जागरूकता अभियान 2026 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आमंत्रित प्रतिष्ठित वक्ताओं में मनीष पीयूष, सह-संस्थापक एवं निदेशक, प्योरश डेली फूड्स; परमवीर सिंह, संस्थापक एवं सीईओ, ओज़ू, मुंबई; आदित्य कुमार, सह-संस्थापक, प्योरश डेली फूड्स; विकास मिश्रा, संस्थापक, कलाम एकेडमी; और सिद्धार्थ पाठक, संस्थापक, टेकटॉर्च सॉल्यूशंस शामिल थे। उपस्थित वक्ताओं ने स्टार्टअप विकास, बाजार के अंतरालों की पहचान, बिजनेस रणनीतियों, नवाचार और समस्या-समाधान पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए।

परमवीर सिंह ने कहा कि स्टार्टअप के लिए हमेशा बड़े आविष्कार की आवश्यकता नहीं होती। एक साधारण विचार भी, जो रोजमर्रा की समस्या का समाधान करे, सफल व्यवसाय बन सकता है। वहीं, मनीष पीयूष ने पूंजी प्रबंधन और सही रणनीति के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में स्टार्टअप फंडिंग के अवसरों, एंजेल निवेशकों, सरकारी पहलों और स्टार्टअप कुंभ पर पैनल चर्चा हुई। छात्रों के लिए इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र और आइडिया-पिचिंग सत्र का भी आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत कर विशेषज्ञों से फीडबैक प्राप्त किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगन्नाथन, एसबीयू आईआईसी के अध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार, शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच संचालन आईआईटी खड़गपुर के उद्यमिता प्रकोष्ठ के एसोसिएट मेंबर्स सुहानी गुप्ता और वंश लोहिया ने किया।

इस आयोजन पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए आयोजक मंडली को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More