रिम्स में एपीएस प्रमोशन के तहत 10 विभागों के चिकित्सकों का साक्षात्कार संपन्न

रिम्स में चिकित्सकों के APS प्रमोशन का साक्षात्कार
16 योग्य चिकित्सक अभ्यर्थियों ने उच्चतर पद पर पदोन्नति के लिए दिया साक्षात्कार

राँची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), राँची में कार्यरत चिकित्सकों के एपीएस (Assessment Promotion Scheme) के तहत पदोन्नति के लिए 29 अक्टूबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 विभागों के चिकित्सकों का साक्षात्कार संपन्न हुआ।

साक्षात्कार की प्रक्रिया निर्धारित समयानुसार आयोजित की गई। इस दौरान कुल 16 योग्य चिकित्सक अभ्यर्थियों ने अपने वर्तमान पद से उच्चतर पद पर पदोन्नति के लिए साक्षात्कार में भाग लिया।

साक्षात्कार में बायोकेमिस्ट्री, फिजियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (CTVS), जनरल सर्जरी, प्रोस्थोडॉन्टिक्स एंड क्राउन एंड ब्रिज, ऑर्थोपेडिक्स, ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स तथा फार्माकोलॉजी विभागों के चिकित्सक शामिल हुए।

पदोन्नति की यह प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं मानदंडों के अनुरूप संचालित की जा रही है। एपीएस का उद्देश्य चिकित्सकों को उनकी योग्यता, अनुभव, शैक्षणिक एवं अकादमिक उपलब्धियों के आधार पर करियर में प्रगति का अवसर प्रदान करना है। इससे संस्थान में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी सकारात्मक योगदान मिलने की उम्मीद है।

रिम्स प्रशासन चिकित्सकों के व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करने तथा पदोन्नति की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नियमानुसार संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More