Palamu News: पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला बैठक, सैन्य कल्याण योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

मेदिनीनगर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में संपन्न कारगिल विजय दिवस समारोह की समीक्षा की गई और कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सदस्यों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया, जिसके बाद जल्द ही ऑडिट टीम द्वारा आय-व्यय का अंकेक्षण किया जाएगा। बैठक में सैन्य परिवारों के कल्याण से जुड़े आगामी कार्यक्रमों को और उपयोगी बनाने पर चर्चा हुई।

पलामू: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू की जिला बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में संपन्न कारगिल विजय दिवस समारोह की समीक्षा की गई। साथ ही पूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा। ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया। शीघ्र ही ऑडिट टीम द्वारा आय-व्यय का अंकेक्षण किया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों को सैन्य परिवारों के कल्याण के लिए अधिक उपयोगी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अच्छे कार्य करने वाले सभी सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र स्वास्थ्य कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बताया कि नावा बाजार प्रखंड के तूकेवेरा गांव में शहीद प्रबोध महतो की आदमकद प्रतिमा ग्रामीणों द्वारा बनवाई जा रही है। आगामी 26 सितंबर 2026 को प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसमें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की भी सहभागिता रहेगी।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की केंद्रीय कमेटी की बैठक 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद 3 से 4 अक्टूबर 2026 तक केंद्रीय जनरल बॉडी की बैठक होगी। केंद्रीय जनरल बॉडी की बैठक में देश के प्रत्येक जिले से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री के शामिल होने की अपेक्षा है।

बैठक में उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष दया शंकर शर्मा, पलामू प्रमंडल योद्धा समूह से नागेंद्र नाथ दुबे, संगठन मंत्री हरिहर तिवारी, सचिव अशोक कुमार दुबे, संपर्क सह प्रमुख प्रेमचंद शुक्ल, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, सचिव अशोक कुमार मेहता, संगठन सह मंत्री अमित कुमार तिवारी, रणधीर कुमार तिवारी, बृज बिहारी सिंह और उदित नारायण पांडेय सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More