Dhanbad News: सिजुआ क्षेत्र में सीआईएसएफ ने अवैध कोयला खनन के मुहानों को कराया बंद

धनबाद: एरिया 4 सिजुआ क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अवैध कोयला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध मुहानों की भराई कराई यह करवाई खास सिजुआ बस्ती फुटबॉल ग्राउंड के पास कार्रवाई करते हुए अवैध मुहानों को पूरी तरह बंद किया गया इस करवाई का नेतृत्व सीआईएसएफ के इंसपेक्टर कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध कोयला कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर CISF ने कार्रवाई करते हुए कई मुहानों को बंद करवाया।
बताया जा रहा है कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोयला चोरी और अवैध खनन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद CISF के डीआईजी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में जिलेभर में निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसका असर अब लगातार दिखाई देने लगा है और कोयला तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।


