लालू से मिलने के लिये समर्थको का हुजूम, केवल चार को मिली अनुमति

रांची: चारा घोटाले में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से नये साल पर मिलने के लिए सोमवार को जेल गेट पर सुबह से लाइन लगी रही। लालू समर्थकों में मिलने की में 25 लोग शामिल थे। लेकिन 4 लोगों को गेट से जाने की अनुमति मिली। विधायक सह राजद की प्रवक्ता जया यादव, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, संजय सिंह यादव और अशोक यादव को प्रवेश की अनुमति मिली है। लालू के बेटे तेजस्वी यादव के साथ-साथ लालू यादव के वकील भी जेल में पहुंचे। चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव, डॉ. आके राणा सहित 16 अभियुक्तों के खिलाफ सजा के लिए सुनवाई तीन जनवरी को होगी।
