21 अगस्त को साहिबगंज कॉलेज बनेगा रक्तदान केंद्र, हर विभाग से 2 यूनिट का लक्ष्य

साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे स्वेच्छा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है। प्राचार्य डॉ. सिंह ने महाविद्यालय के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने विभाग से समन्वय कर कम से कम 2 यूनिट रक्त एकत्रित कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और यह समाज सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है। इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी एनएसएस प्रभारी और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की टीम शिविर के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर रही है। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक रक्तदाताओं से समय पर शिविर स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया है।


