लाल सिरमटोली में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन

रांची: महानगर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ व दिव्य जागृति संस्थान के द्वारा क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। लाल सिरमटोली में आयोजित इस आयोजन के दौरान एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और केक काटे गए। इस दौरान प्रभु यीशू को याद करते हुए उनसे प्रार्थना की गई कि राज्य में समृद्धि आये, सुख-शांति हो एवं यह राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस ओबीसी के चेयरमैन अभिलाष साहु ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि महानगर चेयरमैन नन्दू साहु ने शुभकमानएं देते हुए कहा कि यीशू मसीह के बताये मार्ग पर चले और शांति स्थापित करें। कार्यक्रम के दौरान क्रिसमस कैरोल गाये गये। सांता कलॉज ने उपस्थित लोगों के बीच उपहार बांट कर प्रेम का संदेश दिया। उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से जगदीश साहु, राकेश सिन्हा, सुरेश गुप्ता, दिनेश लाल, संजय तिवारी, नागो चौधरी, खुशी मिश्रा, संध्या, नूतन प्रभा, अरबिंद कुमार, सुमन महतो, मुकेश नायक, सरोज महतो, हेमंत, प्रिंस, रतन, सत्येन्द्र, विकास, अमरजीत, विशाल, निरज, पंकज महतो, प्रवीण, किशोर, नरेंद्र मोदी, अभिजीत, विशाल आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More